Homeहरियाणाफरीदाबाद में साइकिल सवार से लूटे 10 हजार: दो युवकों ने...

फरीदाबाद में साइकिल सवार से लूटे 10 हजार: दो युवकों ने धक्का देकर सड़क पर गिराया, आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार – Faridabad News



फरीदाबाद जिला पुलिस ने लूट के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी के दीपक उर्फ टीटू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे केसी. रोड, टाउन नंबर 5 से पकड़ा। घटना 18 मार्च की है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस की टीम द्वारा कोर्ट में प

.

कोड़ी कॉलोनी जाते समय वारदात

जानकारी के अनुसार 18 मार्च की रात में श्याम सिंह नाम का व्यक्ति NIT4 के सरकारी क्वार्टर से कोड़ी कॉलोनी की तरफ साइकिल से जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। आरोपियों ने उसकी पैंट की पिछली जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में 10 हजार रुपए और जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने 27 मार्च को थाना SGN नगर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच अपराध शाखा NIT की टीम को सौंपी गई।

पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उसने अपने एक साथी के साथ यह वारदात की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है। साथ ही लूटे गए पैसे और कागजात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version