Homeबिहारफर्श पर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का शव, बंधे थे पैर: पत्नी...

फर्श पर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का शव, बंधे थे पैर: पत्नी से हुआ था घरेलू विवाद, बोली- मैं दूसरे कमरे से लौटी तो फंदे से लटके मिले – Muzaffarpur News


मृतक 68 साल के विनय भूषण की फाइल फोटो।

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड मुहल्ले में गुरुवार को एक रिटायर्ड बैंक कर्मी का शव संदिग्ध स्थिति में फर्श पर पड़ा मिला है। मृतक के दोनों पैर बंधे हुए थे, पास में कुर्सी गिरी हुई थी और पंखे से रस्सी का फंदा लटक रहा था। मौके पर पुलिस प

.

मृतक की पहचान 68 वर्षीय विनय भूषण कुमार के रूप में हुई है। साल 2016 में विनय यूको बैंक से रिटायर्ड हुए थे। वे अपनी पत्नी शीला देवी के साथ अकेले रहते थे। मृतक को एक बेटा अंकुर कुमार, जबकि तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी पटना में रहती है। विनय अक्सर बेटी के पास आना-जाना करते थे।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।

विनय का पत्नी से हुआ था घरेलू विवाद

जानकारी के मुताबिक, विनय भूषण का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी दूसरे कमरे में थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। पत्नी का कहना है जब वह कमरे में आई तो देखा पति फांसी के फंदे से लटके हुए है। शोर मचाने पर एक लड़की दौड़ते हुए आई तो उसने रस्सी से बने फंदे को काट कर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक पति की मौत हो चुकी है।

पत्नी शीला देवी ने बताया कि घटना कब और कैसे घटी मुझे कुछ पता नहीं है। जब कमरे में आई तो देखा कि पति विनय फंदे से लटके हैं। जिस लड़की ने शव को उतारा उसे मैं नहीं पहचानती। चेहरे पर मास्क लगा था। हम दोनों अकेले रहते थे।

इस पूरे मामले पर सब इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोला बांध रोड में एक व्यक्ति फांसी लगाकर जान दे दी है। जब हमलोग आए तो डेड बॉडी नीचे था। शव का पैर भी बंधा हुआ है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। घर पर कोई नहीं है, सिर्फ मृतक की पत्नी है। वह कुछ बता नहीं पा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version