Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद में महिलाओं का शराब ठेके के खिलाफ विरोध: मजदूरी के...

फिरोजाबाद में महिलाओं का शराब ठेके के खिलाफ विरोध: मजदूरी के पैसे से शराब पीते हैं पुरुष, परिवार भुगत रहा परेशानी – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में  महिलाओं का शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया।

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में महिलाओं ने देसी शराब की दुकान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। उत्तम नगर सैलई मलिन बस्ती की महिलाएं सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगीं।

महिलाओं का आरोप है कि इस शराब ठेके की वजह से कई गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। मुहल्ले के कुछ बच्चों की जान शराब पीने से जा चुकी है। घर के पुरुष रात को नशे में धुत होकर आते हैं और महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उनके घर के पुरुष दिनभर मजदूरी करके 300 रुपये कमाते हैं। वह पैसा भी शराब में खर्च कर देते हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।

31 मार्च को पुराने ठेके का समय समाप्त हो रहा है। एक अप्रैल से नया ठेका शुरू होने की संभावना है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि वे क्षेत्र में नई शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी। वे लगातार विरोध करेंगी।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाया। पुलिस ने उन्हें डीएम से इस मामले की शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version