Homeछत्तीसगढबघेल बोले-साय सरकार में 20 का टमाटर 50 रुपए हुआ: पूर्व...

बघेल बोले-साय सरकार में 20 का टमाटर 50 रुपए हुआ: पूर्व सीएम ने कहा- शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में सरकार फेल, चरमराई कानून व्यवस्था – Bilaspur (Chhattisgarh) News


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में साय सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सरकार के एक साल के रिपोर्ट कार्ड पर कहा कि सरकार के गलत निर्णय के कारण 20 रुपए का टमाटर 50 रुपए किलो मिल रहा है।

.

इस सीजन में टमाटर पहले 15-20 रुपए किलो मिलता था। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और छत्तीसगढ़िया अस्मिता के साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सारी समस्याएं सरकार की तरफ से प्रायोजित है।

पूर्व मुख्यमंत्री बिलासपुर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जन-हितैषी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बंद कर दिया गया है। हमने कोदो, कुटकी, रागी, फल-सब्जी उगाने वाले व्यापारियों को 10 हजार रुपए देने की योजना शुरू की थी। जिसको बंद करने के कारण आज सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किया था। लेकिन, आज आत्मानंद स्कूलों की हालत खराब है। वहां, पैसों की व्यवस्था नहीं है। बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में यह पता नहीं चलता कि बिजली की कीमत कब बढ़ गई।

राज्य सरकार के एक साल के कार्यों पर बोला हमला।

सरकार प्रायोजित है धान खरीदी की समस्या

बघेल ने कहा कि पिछले साल भी धान की खरीदी हुई थी। लेकिन, तब किसानों को कोई समस्या नहीं हुई। हमारी सरकार ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खरीदी की थी। इस बार किसानों को जिस तरह की समस्या धान खरीदी केंद्र में हो रही है, वह साय सरकार की प्रायोजित समस्या है।

समय पर बारदाना न खरीदना, अनावरी के समय पटवारियों के अलावा शिक्षक, जनपद के कर्मचारी, मनरेगा के रोजगार सहायकों पर दबावपूर्वक कार्य कराया गया, जिससे समस्या निर्मित हुई। उन्होंने कहा कि कहा कि एक साल में किसानों को न्याय नहीं मिला है। किसानों को धान का एकमुश्त किस्त मिल रहा है।

सभी सोसाइटियों में धान जाम हो गया। धान के उठाव के नियम बदल दिए गए। कांग्रेस सरकार के समय धान का उठाव सीधे उपार्जन केंद्र से ही मिलर उठा लेते थे। 72 घंटे में भुगतान करने की बात भी कही गई थी, जो नहीं हो रही है।

स्मार्ट कार्ड पर इलाज की सुविधा नहीं

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना छत्तीसगढ़ में पूरी तरह फेल है। एक साल से अस्पतालों को मरीजों के इलाज का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते अस्पताल प्रबंधनों ने हाथ उठा दिया है। अस्पताल में छत्तीसगढ़ के कार्ड वालों का इलाज नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री शिल्पी तिवारी और गौरव तिवारी के घर देवी भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल।

राष्ट्रीय समस्या है नक्सलवाद

नक्सल समस्या को लेकर कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत है, जब चाहे छत्तीसगढ़ आएं और जाएं। नक्सल समस्या देश की समस्या है और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ हो जाए। हमारी सरकार ने प्रयास किया था और 600 गांव नक्सल मुक्त करा लिए गए थे। वहां विकास का कार्य तेजी से किए गए, जिसके कारण नक्सली कमजोर हुए हैं।

पूरे देश में नक्सल मुक्त अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार भी दावा करती थी और वर्तमान सरकार भी दावा कर रही है। नक्सलवाद राष्ट्रीय समस्या है और सरकार केवल दावा कर रही है।

सरकार के खिलाफ है माहौल, चुनाव कराने डर रही है भाजपा

नगर निगम चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ माहौल है। जिससे सरकार डरी हुई है, इसलिए चुनाव कराने से भाजपा घबरा रही है। संविधान का उल्लंघन कर रही है। महाराष्ट्र में एक दिसंबर को सरकार का गठन होना था। लेकिन, नहीं हुआ और राष्ट्रपति शासन भी नहीं लगा।

यहां भी जो अध्यादेश जारी किया है, वो बहुत आपत्तिजनक है। इसमें मतदान की तारीख तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने की व्यवस्था की है। दूसरी बात यह है कि संविधान का उल्लंघन किया गया है। लेकिन, अध्यादेश में छह महीने बाद चुनाव कराने की व्यवस्था दी गई है, जो गलत है। इस मुद्दे का विधानसभा में विरोध किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version