Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरबड़वारा में संदिग्ध हालत में खड़ी थी महिला: कांटी मोड़ पर...

बड़वारा में संदिग्ध हालत में खड़ी थी महिला: कांटी मोड़ पर पुलिस ने ली तलाशी, बोरी में छिपाए थी 40 हजार का गांजा – Katni News



बड़वारा थाना पुलिस ने रविवार को कांटी मोड़ के पास से एक महिला को गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 1.964 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है।

.

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान कांटी मोड़ पर एक महिला संदिग्ध हालत में दिखी। उसके पास प्लास्टिक की बोरी थी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम वैजंती बाई राठौर बताया। वह कांटी गांव की रहने वाली है। उसकी उम्र 35 साल है।

थाना प्रभारी के के पटेल ने जब प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली तो उसमें से गांजा मिला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular