बड़वारा थाना पुलिस ने रविवार को कांटी मोड़ के पास से एक महिला को गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 1.964 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है।
.
पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान कांटी मोड़ पर एक महिला संदिग्ध हालत में दिखी। उसके पास प्लास्टिक की बोरी थी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम वैजंती बाई राठौर बताया। वह कांटी गांव की रहने वाली है। उसकी उम्र 35 साल है।
थाना प्रभारी के के पटेल ने जब प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली तो उसमें से गांजा मिला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।