Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी रिश्वत लेते अरेस्ट: विजिलेंस की...

बदायूं में हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी रिश्वत लेते अरेस्ट: विजिलेंस की टीम ने 17 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, 5 महीने से फंसी थी सैलरी, मांगी थी रिश्वत – Bareilly News


यही वो रिश्वतखोर है जिसे विजिलेंस ने अरेस्ट किया है.

बदायूं जिले में हेल्थ डिपार्टमेंट का कर्मचारी सुनील कुमार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। वो महिला कर्मचारी की पांच महीने की सैलरी रिलीज कराने के नाम पर 17 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। महिला ने मामले की शिकायत बरेली सतर्कता अधिष्ठान (विजि

.

यही वो रिश्वतखोर है जिसे विजिलेंस ने अरेस्ट किया है.

डार्क रूम असिस्टेंट बन गया था रिश्वत माफिया

सुनील कुमार, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कादरचौक में डार्क रूम असिस्टेंट है, बदायूं के हेल्थ सेक्शन में क्लर्क संजय के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा था। वो सरकारी वेतन दिलाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। उसने महिला कर्मचारी को बहुत परेशान कर रखा था।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर विजिलेंस रंगे हाथों किया अरेस्ट

महिला कर्मचारी जब बहुत परेशान हो गई तो उन्होंने मामले की लिखित शिकायत विजिलेंस से की। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने जांच की और आरोप सही पाए गए। फिर टीम ने एक्शन लिया और आरोपी को ट्रैप करके 17 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल स्टोर के बाहर दी गई रेड

टीम ने आरोपी को बदायूं शहर के DM रोड पर कमला मेडिकल स्टोर के पास उस वक्त पकड़ा, जब वो महिला से रिश्वत के 17 हजार रुपए कैश में ले रहा था। ये पूरा ऑपरेशन तय प्लान के तहत किया गया।

केस दर्ज, आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू

सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस की टीम उसे अरेस्ट करके बरेली ले आई है।

रिश्वतखोरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाही

विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि अगर कोई भी सरकारी स्टाफ चाहे वो राजपत्रित हो या अराजपत्रित रिश्वत मांगे तो उसके खिलाफ सीधा एक्शन लिया जाएगा। अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले पैसे मांगता है, तो इस हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर तुरंत शिकायत करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version