कांवरिया मंदिर के पुजारी भूपराम।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के कांवरिया मंदिर के पुजारी भूपराम सोमवार सुबह से लापता है। उनका कुछ भी पता नहीं चलने के कारण परिवार व मंदिर के ट्रस्ट के लोग परेशान हैं। वहीं पीड़ित परिजनों ने परेशान होकर घटना की सूचना पुलिस को दी है।
.
मंदिर ट्रस्टी अरविंद कुमार ने बताया कि कांवरिया शिव मंदिर के पुजारी भूपराम निवासी खिरका जगतपुर सोमवार की सुबह शिव मंदिर की पूजा अर्चना करके सवा सात बजे बिना बताए अचानक से कही चले गए है। वह तीन-चार दिनों से अवसाद ग्रस्त थे। जिससे उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
उनके परिवार व कांवरिया मंदिर ट्रस्ट के सभी लोगों ने ढूंढने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल पाए और उनका मोबाइल भी स्विचऑफ आ रहा है। जिनका कद लगभग 5 फिट 6 इंच रंग गोरा, भगवा रंग के कपड़े पहने हुए व लम्बी सफेद दाढ़ी है। इस बाबत थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है।