Homeउत्तर प्रदेशबलिया में पशु तस्करी का भंडाफोड़: 22 गोवंश के साथ दो...

बलिया में पशु तस्करी का भंडाफोड़: 22 गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त – Ballia News


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो आरोपी हुए गिरफ्तार।

बलिया के हल्दी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गायघाट दीयर और बघऊच के पास से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 बछड़े और 2 गायें बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। थाना हल्दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को वाहनों में लादकर बिहार ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बांसडीह के रामपुर कला निवासी अशोक कुमार प्रसाद और बांसडीह के शाहपुर निवासी अनिल यादव को गिरफ्तार किया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

आरोपियों से एक टाटा ट्रक (UP62-AT 1239) और एक टाटा मैजिक (UP60 AT-9737) बरामद किए गए। ट्रक में 20 बछड़े और मैजिक में 2 गायें लदी हुई थीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version