Homeमध्य प्रदेशबसपा नेता की कार के कांच तोड़े, अभद्रता की:पड़ोसियों पर 12 लोगों...

बसपा नेता की कार के कांच तोड़े, अभद्रता की:पड़ोसियों पर 12 लोगों के साथ हमले का आरोप; ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाने पर हुआ था विवाद




मुरैना शहर के गोपालपुरा स्थित हमीर पटेल वाली गली में व्यक्ति के घर में कुछ लोग घुस गए और बाहर निकलते समय उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना रविवार की है 11 बजे की है। मुरैना शहर के गोपालपुरा स्थित हमीर पटेल वाली गली में बसपा कार्यकर्ता साधू सिंह गुर्जर का मकान है। दिन दोपहर उसके घर में एक दर्जन से अधिक लोग घुस गए और गलियां दी। उसके बाद बाहर आकर उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। एक दिन पहले ही उनके बीच में झगड़ा हुआ था। बीती रात की घटना को याद करते हुए साधू सिंह गुर्जर के पड़ोसी अपने साथियों के साथ में रविवार दोपहर 11 बजे करीब 12 साथियों के साथ में उनके घर में घुस गए और उनको गालियां दीं। उनको मारने के लिए दौड़े, जब साधू सिंह ने जैसे-तैसे उनसे अपने आप को बचाया तो वे नाराज होते हुए बाहर निकले और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। एक दिन पहले हो चुका था झगड़ा
घटना से एक दिन पहले साधू सिंह गुर्जर अपनी कार से अपने घर वापस लौट रही थे। इस दौरान उनके पड़ोसी जो कि उनके मकान वाली गली से अगली गली में रहते हैं उन्होंने अपना ट्रैक्टर ट्रॉली तिरछी करके गली में लगा दी थी। साधू सिंह गुर्जर की गाड़ी फस गई। उन्होंने उन लोगों से कहा कि अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटा लें तो वह अपनी गाड़ी निकाल लें। लेकिन साधू सिंह की बात उन लोगों ने नहीं मानी और उल्टा उनसे झगड़ने लगे। इस बात पर साधू सिंह के घर वाले भी आ गए और दोनों के बीच में झगड़ा हो गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version