Homeमध्य प्रदेशबसामन मामा गोशाला का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण: प्रशासनिक भवन...

बसामन मामा गोशाला का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण: प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण, बोले-इस गोशाला में रह रहीं 8 हजार गाय – Rewa News


रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा गोवंश वन्य विहार परिसर में एक करोड़ रुपए की लागत से नव निर्मित प्रशासनिक कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार को गोशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से हालात की जानकार

.

इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बसामन मामा गोवंश विहार को लगातार विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए काम लगातार प्रगति पर है।

उन्होंने आगे कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ है। गोवंश का संरक्षण और संवर्धन हम सभी का कर्तव्य है। आज बसामन मामा में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। गायों की देखरेख में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। आज बसावन मामा गोवंश बिहार में हजारों गाय एक साथ रह रही हैं।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज बसावन मामा गोवंश वन विहार में 8000 की संख्या में गाय रहती हैं। इसकी स्थापना 2017 में की गई थी। 90% जन भागीदारी से इसका संचालन शुरू किया गया है। उद्देश्य है कि गाय सड़कों पर और किसानों के खेत में ना रहे। इस दिशा में सतत आगे बढ़ते चले जा रहे हैं।

गोवंश वन्य विहार परिसर।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version