Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP ने 37 पुलिसकर्मियों को पुलिस...

बस्ती में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP ने 37 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन किया तबादला, तत्काल प्रभाव से लागू – Basti News


राज प्रकाश | बस्तीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी ने लिया फैसला।

बस्ती में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 37 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया हैl

स्थानांतरण आदेश में विभिन्न थानों से पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। इनमें कलवारी, नगर, हर्रैया, परशुरामपुर, सोनहा, वाल्टरगंज, कप्तानगंज, गौर और रूधौली थाने शामिल हैं।

कोतवाली से रामेश्वर गौड़, धीरज यादव और दुर्गेश को स्थानांतरित किया गया है। पुरानी बस्ती थाने से फयानाथ भास्कर, गणेश सिंह और रामभगत यादव को भेजा गया है। वाल्टरगंज से शमशेर अहमद खान, मिथलेश कुमार, रत्नेश और चालक लालदेव का तबादला हुआ है।

हर्रैया से पवन यादव, छावनी से राघवेन्द्र दूबे, अभिमन्यु शर्मा और लवकुश को स्थानांतरित किया गया है। परशुरामपुर थाने से दिग्विजय सिंह, पयनेश सिंह, पवन यादव और शुभम चौधरी का तबादला हुआ है।

गौर थाने से देवेन्द्र निषाद और सतेन्द्र यादव, पैकोलिया से चंद्रकेश यादव और राजन को भेजा गया है। कलवारी से राजेश कुमार सिंह और विकास सिंह का स्थानांतरण हुआ है।

नगर थाने से हेमंत सिंह और धन्वंत, कप्तानगंज से रमेश चौहान और एस.पी.चौहान को स्थानांतरित किया गया है। रुधौली से वृषकेतु सिंह, सुनील कुमार सिंह और राजन गौड़ का तबादला हुआ है।

सोनहा थाने से कृष्णानंद त्रिपाठी, संदीप कुमार और देवानंद यादव को भेजा गया है। मुंडेरवा से प्रदीप कुमार सिंह तथा लालगंज से हरेराम सिंह और प्रशांत सिंह का स्थानांतरण किया गया है।

सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश की सूचना भेज दी गई है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version