Homeबिहारबाढ़ में शराब पीने के आरोप में 5 गिरफ्तार: विवाद की...

बाढ़ में शराब पीने के आरोप में 5 गिरफ्तार: विवाद की जानकारी मिलने पर पहुंची थी पुलिस, आरोपियों में 1 महिला का पटना में स्पा सेंटर – Patna News



पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करते हुए शराब पार्टी का मामला सामने आया है। बाजिदपुर में सिटी पैलेस के पीछे एक घर से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के अनुसार लाल कोठी के पास विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस की रात्रि गश्ती टीम मौके पर पहुंची। वहां दो पुरुष और दो महिलाओं को नशे की हालत में पाया गया। चारों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

एक महिला पं. बंगाल की रहने वाली है

जांच में पता चला कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जो पटना के एग्जिबिशन रोड पर स्पा सेंटर चलाती है। वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। मौके पर घर में ताला लगा मिला।

सिगरेट और गुटखा के पैकेट मिले

कमरे में कुर्सी के पास शराब के गिलास, सिगरेट और गुटखा के पैकेट बिखरे मिले। हालांकि, शराब की बोतल बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मेडिकल जांच में चार लोगों के शराब का सेवन करने की पुष्टि की है। सभी गिरफ्तार महिलाएं दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version