Homeउत्तर प्रदेशबिजनौर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: 3 दिन तक बंधक बनाया,...

बिजनौर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: 3 दिन तक बंधक बनाया, वीडियो बनाकर दी धमकी; महिला आयोग से लगाई गुहार – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के नांगलसोती थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति देहरादून में मजदूरी करते हैं। वह अपने एक वर्ष के बच्चे और परिवार के साथ गांव में रहती है।

छह जून की रात पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। पड़ोस के दो युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। वे हथियार के बल पर उसे अपने घर ले गए। दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी युवक तीन दिन तक महिला को बंधक बनाकर रखे। नौ जून को उसे छोड़ा गया।

पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन से मदद मांगी। संगीता जैन ने नांगल सोती थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

नजीबाबाद के सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version