Homeबिहारबिहार अपडेट्स: पटना में पत्नी ने पबजी खेलने से रोका तो...

बिहार अपडेट्स: पटना में पत्नी ने पबजी खेलने से रोका तो पति ने दे दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी – Bihar News


पटना में ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर एक युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान विकास कुमार के तौर पर हुई है। मामला अगमकुआं इलाके का है, जहां बुधवार को विकास को उसकी पत्नी ने पबजी खेलेने से रोका, तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की एक साल पहले ही श

.

पढ़िए बिहार की अन्य बड़ी खबरें….

बादल छाएंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं

बिहार के कई इलाकों में हल्के बादल छाए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने का असर बिहार में बादल के रूप में दिख रहा है। हालांकि बारिश के आसार कम है। गुरुवार यानी आज से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन उसी समय एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकराएगा। इससे पहाड़ों पर बारिश होगी। वहां की हवाएं बिहार तक पहुंचेगी तो बादल के रूप में दिखने लगेगा। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला 10 अप्रैल तक जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

अनंत सिंह को चुनौती देने वाले विवेका पहलवान का निधन

बिहार के मशहूर पहलवान ‘बिहार केसरी’ विवेकानंद सिंह (70) का निधन हो गया। उन्होंने पटना के आरोग्य अस्पताल में 2 अप्रैल की देर रात अंतिम सांस ली। विवेका पहलवान के नाम से जाने जानेवाले विवेकानंद सिंह को 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंतिम संस्कार बाढ़ के उमानाथ सती स्थान में होगा। अनंत सिंह के एक्स पर विवेका पहलवान के निधन के बाद शोक जताया है। विवेका पहलवान और मोकामा बाहुबली अनंत सिंह की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं थी। विवेका पहलवान ने मोकामा में अनंत सिंह को खुली चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version