अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरवा मोहल्ले में मां लक्ष्मी एसोसिएट्स नाम की मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला था। कंपनी में बिहार के सिवान, छपरा, गोपालगंज, महाराजगंज और सोनपुर जिलों के 48 से अधिक युवक-युवतियां काम करते थे।
शनिवार को वेतन की मांग पर कर्मचारियों से विवाद हुआ। कंपनी संचालक ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद सभी कर्मचारी अपना सामान लेकर डीएम आवास पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलते ही तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंचे। कोतवाल प्रदर्शनकारियों को लेकर कंपनी कार्यालय गए। तहसीलदार ने कंपनी संचालक से वार्ता कर सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करवाया। भुगतान मिलने के बाद सभी कर्मचारी अपने घर बिहार लौट गए।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि वेतन रोके जाने के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। संचालक से वार्ता कर मामला सुलझा लिया गया है।