बुजुर्ग महिला का चेन छीन कर फरार
दुर्ग जिले के भिलाई टाउनशिप में एक बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने के मामला सामने या है। महिला ने मामले की शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 8 ब्लॉक 1 क्वार्टर नं. 1/B निवासी पवन कुमार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि शनिवार सुबह वो लोग घर में सोये हुए थे। सुबह 6 बजे उनकी 70 साल की बुजुर्ग मां विमला सिंह उठी और वाकर लेकर टहलने निकल गईं।
टहलने के बाद वो लोग स्ट्रीट में लगे कनेर के फूल पूजा के लिए तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक काले रंग का युवक कान में सोने की बाली पहने हुए बाइक से आया। उसने बाइक को विमला सिंह के बगल से खड़ा किया और उनके गले से मंगलसूत्र को छीन लिया।
महिला ने बताया कि मंगलसूत्र में तीन सोने के लॉकेट लगे थे इसके साथ सोने की मोती पड़ी थी। वर्तमान कीमत के मुताबिक उसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक होगी। पुलिस ने ममला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।