विधायक के मिलने पर पीड़ित रोने लगी।
बुरहानपुर के ग्राम मोहम्मदपुरा की महाजन कॉलोनी में रविवार को अचानक आग लग गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा पशुओं की मौत हो गई और कई पशु बुरी तरह झुलस गए।
.
घटना की जानकारी मिलते ही रविवार रात को बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित पशु मालिकों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कलेक्टर हर्षसिंह, एसडीएम पल्लवी पौराणिक और तहसीलदार प्रवीण ओहरिया भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनकी आजीविका पशुपालन पर निर्भर है।
विधायक ने घायल पशुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान महिलाएं रोने लगी। उन्होंने कहा हमारा काफी नुकसान हुआ।
रविवार रात को बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस मौके पर पहुंचीं।