Homeबिहारबेगूसराय में डॉक्टर ने कराई थी अजित की हत्या: शूटर सहित...

बेगूसराय में डॉक्टर ने कराई थी अजित की हत्या: शूटर सहित चार गिरफ्तार, पुलिस ने 1 लाख रुपए किया बरामद; मुख्य सरगना की तलाश जारी – Begusarai News


बेगूसराय में 19 अप्रैल को डॉक्टर प्रभाकर ठाकुर के साथ विवाद के बाद अजित महतो की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 4 मोबाइल और 1 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। घटना में इस्तेमाल हथियार और मुख्य अभियुक्त की ग

.

सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को क्लीनिक के स्टाफ और डॉक्टर के साथ पोखरिया निवासी शिवन महतो के बेटे अजीत महतो का विवाद हो गया था। जिसमें हॉस्पिटल का एक स्टाफ चंदन कुमार चोटिल हुआ था।

इसके बाद 19 अप्रैल को दोनों पक्षों से तनाव बढ़ता देख डॉक्टर ने अपने स्टाफ के सहयोग से हथियार से लैस बदमाशों को बुलवा लिया। इसी दौरान शाम में अजीत महतो अपने परिजन के साथ अस्पताल पर पहुंचा और दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया। इसके बाद अस्पताल से अजीत के निकलते ही NH पर बदमाशों ने गोली मारकर अजीत महतो की हत्या कर दी थी।

मामले की जानकारी देते अधिकारी।

पहले स्टाफ चंदन की हो चुकी थी गिरफ्तारी

इस मामले में अनुसंधान के दौरान अस्पताल के स्टाफ चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ, तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन करते हुए नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी चंदन सिंह, अजय कुमार उर्फ आजाद, संतोष कुमार और काजू कुमार को लोहिया नगर गुमटी के पास से एक्सयूवी गाड़ी के साथ पकड़ा गया।

इन लोगों के पास से 4 मोबाइल और 1 लाख 430 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में इन लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।

घटना में प्रयोग किया गया हथियार और हत्या के मुख्य सरगना के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतक अजीत का फाइल फोटो।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version