Homeउत्तर प्रदेशबेटे को मुर्गा बनाकर पेशाब पिलाने की कोशिश: मैं भाजपा नेता,...

बेटे को मुर्गा बनाकर पेशाब पिलाने की कोशिश: मैं भाजपा नेता, मामा विधायक, फिर भी इंसाफ नहीं मिल रहा; प्रयागराज के दलित परिवार का दर्द – Prayagraj (Allahabad) News


मिथिलेश त्रिपाठी | प्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता हूं, मामा विधायक लेकिन नैनी थाना पुलिस बेटे के साथ हुई घटना में इंसाफ नहीं कर रही। हमारे बेटे को 12 लड़कों ने बंधक बनाकर पीटा। तमंचा सटा कर मुर्गा बनाया। उसपर पेशाब किया, उसे पिलाने की भी कोशिश की। अब बेटा कह रहा, उन लोगों को जेल भेजवाओ, वरना हमको मार डालेंगे।

ये कहना है प्रयागराज के पिता का, जिनके 20 साल के बेटे को मोहल्ले में किराए पर रहने वाले दबंग लड़कों ने 27 मई को अगवा किया। सीओडी मैदान के पास के वीरान भट्ठे में बंधक बना कर रखा। उसे इतना पीटा कि वह चल फिर नहीं पा रहा।

लड़कों ने बेटे के मोबाइल से परिजनों को फोन कर पूरी वारदात बताई। बोले- जिंदा छोड़ दिया हूं। आकर ले जाओ। इसके बाद पुलिस के साथ हम लोग भट्‌ठा पहुंचे। बेटे को वहां से लाया गया। तब तक वहां से आरोपी भाग चुके थे।

पिता ने नैनी थाने में सागर, हनी, अमन और हर्षित समेत अज्ञात के खिलाफ 28 मई को FIR कराई है। आरोप है कि 4 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पीड़ित परिवार डर और दहशत में है। दैनिक भास्कर की टीम दलित युवक के घर पहुंची। युवक और परिजनों से उनका हाल जाना। पढ़िए रिपोर्ट…

अंश के घर के बाहर खड़े लोग घटना पर चर्चा करते दिखे।

पुलिस मुकदमा वापस लेना का दबाव बना रही भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर चाका डभांव गांव पहुंची। यहां पीड़ित अपने माता-पिता के साथ रहता है। पिता बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हैं। पत्नी भाजपा की लालापुर मनकामेश्वर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष है। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा इंटर पास कर पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा है।

27 मई से युवक घर में बिस्तर पर पड़ा है। इतना पीटा गया कि उसे चलने-फिरने में भी दिक्कत है। परिवार इंसाफ के लिए थाना नैनी और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है।

बेटे की शिकायत लेकर मां और पिता मामा भांजा का तालाब थाने पहुंचे थे।

घर में टीम की सबसे पहले मां से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया- मैं अपने पति के साथ बड़ी बेटी को शहर में पढ़ाई के लिए छोड़ने गई थीं। तभी बेटे का फोन आया कि मुझे बचा लो, ये लोग मार देंगे। घबराए हुए मां-पिता तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचे और बेटे को छुड़वाया।

पीड़ित किसी सामान्य परिवार से नहीं है। माता-पिता दोनों भाजपा में हैं। पीड़ित के पिता अपना दल (एस) के विधायक वाचस्पति के भांजे भी हैं। इतना राजनीतिक रसूख होने के बावजूद परिवार न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है।

पिता ने ने बताया- मेरे पड़ोस में बैंक मैनेजर का घर है। मकान मालिक यहां रहते नहीं हैं। घर किराए पर दिया है। मकान में रह रहे युवकों- सागर, हनी, अमन और हर्षित की गतिविधियां संदिग्ध थीं। चर्चा है कि वो यहां शराब पीते, लड़कियों को बुलाते और शोरगुल करते हैं। मकान मालिक को किसी ने इसकी जानकारी दी, उन्होंने कमरा खाली करा दिया।

बस, तभी से इन युवकों को शक था कि अंश ने शिकायत कर कमरा खाली कराया है। इसके चलते उन्होंने बदले की भावना से अंश को अगवा किया। उसकी जान लेने की कोशिश की।

मैं भाजपाई, मेरी ही सुनवाई नहीं हो रही FIR लिखवाने के बाद से ही चौधरी परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। पिता ने कहा- हम भाजपा सरकार के समर्थक हैं। खुद पार्टी में सक्रिय हैं, लेकिन हमारी ही सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। हमारी शिकायत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सरकार ठीक है, लेकिन नैनी पुलिस ने कानून व्यवस्था का मजाक बना दिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

पीड़ित घर में बिस्तर पर पड़ा है। चलने-फिरने में उन्हें दिक्कत हो रही।

परिवार ने दी सुसाइड की चेतावनी पिता ने चेतावनी दी, कहा- अगर न्याय नहीं मिला, तो पूरे परिवार के साथ सुसाइड कर लूंगा। अगर मेरे बेटे के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता का क्या होगा? हम इतने राजनीतिक संपर्कों के बावजूद न्याय नहीं पा रहे। इसका जिम्मेदार केवल पुलिस प्रशासन होगा।

यमुनानगर के भाजपा अध्यक्ष राजीव शुक्ला कहते हैं-

मामले की जानकारी पीड़ित कार्यकर्ता द्वारा दी गई थी। इसमें थाना नैनी पुलिस, ACP और DCP से बात कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का आग्रह किया था। इसके बाद भी यदि कोई अन्य कार्रवाई है तो वह जानकारी कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे।

अब पढ़िए मामला…

27 मई की शाम 20 साल का युवक नैनी के सीओडी मैदान में खेलने गया था। वापसी के समय उसे सागर सिंह, हनी सिंह, हर्षित तिवारी, अमन द्विवेदी सहित करीब 12 युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने उसे तमंचा दिखाकर डराया और जबरन ईंट भट्ठे के पास सुनसान जगह ले गए। वहां युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। उसे मुर्गा बनाकर यूरीन पिलाने की कोशिश की।

—————————-

ये खबर भी पढ़िए-

प्रयागराज में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा: चचेरे भाई के सामने हत्यारों ने मारा

प्रयागराज में एक युवक की चाकू से गोदकर और प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक के चचेरे भाई को वारदात के दौरान पकड़ रखा था। चचेरा भाई चिल्लाता रहा, चीखता रहा। उसकी आंखों के सामने ही उसके भाई की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे मौके से भाग गए। मामला सराय ममरेज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version