Homeबिहारबेतिया का रमना मैदान होगा आधुनिक पार्क: 2.33 करोड़ से बनेंगे...

बेतिया का रमना मैदान होगा आधुनिक पार्क: 2.33 करोड़ से बनेंगे योग कुटीर, लगेंगे हाई मास्ट लाइटें और CCTV कैमरे – Bettiah (West Champaran) News



बेतिया नगर निगम ने शहर के ऐतिहासिक रमना मैदान को आधुनिक पार्क में बदलने की योजना को आज मंजूरी दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस परियोजना के लिए 2 करोड़ 33 लाख 73 हजार 128 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

.

महापौर गरिमा देवी सिकारिया के अनुसार, दशकों से उपेक्षित इस मैदान में अब हर उम्र के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी। मैदान में समतलीकरण के बाद उच्च गुणवत्ता की घास लगाई जाएगी। चारों ओर पाथवे बनेंगे। चार गज़ीबो और तीन योग कुटीर स्थापित किए जाएंगे। आरामदायक बेंच और हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।

लगेंगे CCTV कैमरे, बनाए जाएंगे गार्ड रूम

सुरक्षा व्यवस्था के लिए CCTV कैमरे लगेंगे। दो गार्ड रूम बनाए जाएंगे। महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा होगी। पूर्व निर्मित प्रवेश द्वारों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पार्क के रखरखाव की व्यवस्था पांच वर्षों के लिए की गई है।

निविदा प्रक्रिया शीघ्र की जाएगी आरंभ

यह पार्क जिले की नई पहचान बनेगा। यहां खेल प्रेमी, सुबह-शाम टहलने वाले और परिवार के लोग समय बिता सकेंगे। यह स्थल जिले की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित होगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version