बैतूल में कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया बैतूल पहुंचे हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, अरुण श्रीवास्तव और मप्र कांग्रेस क
.
टीम जिले के सभी ब्लॉकों का दौरा करेगी। अभियान के तहत मंडलम, सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारी, पंचायत व नगरीय निकाय प्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों के सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर फीडबैक लिया जाएगा।
20 जून तक चलेगा अभियान यह अभियान 20 जून तक चलेगा। केवल सिंह पठानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। हर कार्यकर्ता की राय ली जा रही है, लेकिन किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
रिपोर्ट के आधार पर तय होगी रणनीति पठानिया ने बताया कि सभी संवादों और सुझावों की रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी। इसी के आधार पर आगे की रणनीति और संगठनात्मक नियुक्तियों का निर्णय होगा।
जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने जताई रुचि संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कई स्थानीय नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी किए हैं। पार्टी इस बार बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और युवाओं को मौका देने पर फोकस कर रही है।
देखिए कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…