बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में पताही के गोनाही गांव ने एक नया कीर्तिमान रचा है। यहां के आदित्य कुमार ने बोर्ड परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया है। आदित्य जिहुली गांव के उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार सुगौली उच्च माध्
.
मां भारती कुमारी गोनाही मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। घर में शैक्षिक माहौल के बावजूद आदित्य को सबसे अधिक मार्गदर्शन उनके चाचा अमरेंद्र कुमार से मिला। अमरेंद्र कुमार जिहुली विद्यालय के प्राचार्य हैं।
माता-पिता और चाचा को दिया सफलता का श्रेय
आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और चाचा को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है। वे इस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। सफलता की खबर मिलते ही गोनाही गांव में जश्न का माहौल बन गया। लोग बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे।
मां भारती कुमारी ने बताया कि आदित्य बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे। पिता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बेटे की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है।
आदित्य की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें बस सही मार्गदर्शन और सहयोग की जरूरत होती है। आज उनकी मेहनत और लगन कई छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।