Homeझारखंडब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में 48 IPS अधिकारियों का तबादला, प्रभात कुमार बने...

ब्रेकिंग न्यूज़: झारखंड में 48 IPS अधिकारियों का तबादला, प्रभात कुमार बने धनबाद के नए SSP

रांची/धनबाद, 27 मई 2025:झारखंड सरकार ने राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 48 IPS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन कर दिया है। इस फेरबदल में धनबाद, लोहरदगा, गिरिडीह, पलामू सहित कई ज़िलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है।

धनबाद में HP जनार्दन की जगह प्रभात कुमार को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला सूची राज्य सरकार द्वारा जारी एक रणनीतिक निर्णय है, जिसका उद्देश्य पुलिस प्रशासन में गतिशीलता, जवाबदेही और बेहतर सामंजस्य लाना है। इससे पहले राज्य सरकार ने IAS अधिकारियों का भी बड़ा तबादला किया था।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में यह फेरबदल चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं नई नियुक्तियों के बाद जिलों में पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर भी नजरें टिकी होंगी।

नई SSP प्रभात कुमार को माफियाग्रस्त और संवेदनशील माने जाने वाले धनबाद जिले की कमान सौंपे जाने को अहम फैसला माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था, कोल माफिया गतिविधियों और ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर उनकी भूमिका पर नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version