Homeउत्तर प्रदेशभगन्दर रोग से परेशान विवाहिता ने दी जान: मैनपुरी में कमरे...

भगन्दर रोग से परेशान विवाहिता ने दी जान: मैनपुरी में कमरे में फांसी लगाई, चार साल पहले हुई थी शादी – Mainpuri News


आशीष कुमार | मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवतीपुर के मजरा नगला सकटू में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान किशनवीर यादव की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है।

अंजू देवी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने जब उन्हें नहीं देखा तो दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। उन्होंने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, क्षेत्राधिकारी अंजय सिंह चौहान और थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, अंजू देवी भगन्दर रोग से पीड़ित थीं। उनकी शादी चार साल पहले हुई थी। वह ढाई साल के बेटे बंश और छह माह की बेटी परी की मां थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version