भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक को मायागंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छोटी परबत्ता निवासी भीम पासवान(33)
.
मृतक का चाचा चीकू मंडल ने बताया कि किसी काम से नवगछिया से भागलपुर जा रहा था। विक्रमशिला सेतु पर अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी रूबी देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। समारोह या किसी कार्यक्रम में खाना बनाने का काम करता था। घर में कमाने वाला इकलौता सदस्य था।
मायागंज अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन।
सरकार से मुआवजे की मांग
पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। विक्रमशिला सेतु पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।