Homeबिहारभागलपुर में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली: गंभीर हालत...

भागलपुर में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जमीन को लेकर था विवाद; 10 महीने पहले हुई थी शादी – Bhagalpur News


भागलपुर के मधुसुदनपुर इलाके में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान बिट्टू कुमार(23) के तौर पर हुई है। पेट में गोली लगी है।

.

मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। छानबीन की जा रही है। अभी तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना सहजांगी नवटोलिया की है।

घायल बिट्टू की पत्नी प्रीति देवी ने बताया कि घर में जमीन को लेकर विवाद था। आरोपी गुरुदेव मंडल अपने पास हमेशा हथियार रखता है। मैंने कई बार अपने पति को समझाया था कि वो अपने भाई से दूर रहे। 10 महीने पहले की हमारी शादी हुई है।

घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

जमीन के विवाद में मारी गोली

वहीं, भाभी पूजा देवी ने बताया कि जमीन और छोटे-छोटे विवाद को लेकर मंगल हमेशा हमलोगों को धमकाता है। आज सुबह बगीचा से घूम कर आया। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि उसे बिट्‌टू के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर है, इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version