बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अलग-अलग राज्यों में रह रहे बिहारियों को साधना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बिहार दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें भोपाल में बसे बिहार के लोगों को पार्टी कार्यालय में आमंत्रित किया गया था।
.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि मप्र और बिहार का ऐतिहासिक संबंध है। उन्होंने बताया कि राजा भोज धर्म की रक्षा के लिए बिहार गए थे, जिससे भोजपुरी का संबंध राजा भोज से जुड़ा है।
सीएम ने ऐलान किया कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर भोपाल में एक पार्क बनाया जाएगा । इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, बिहार भाजपा के नेता सतपाल नरोत्तम, और स्थानीय विधायक कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी व रामेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।
सीएम ने कहा कि 1912 में बने बिहार राज्य का मप्र से गहरा नाता है। महा-जनपद काल में पाटलिपुत्र और अवंती जनपद के बीच सत्ता संचालन के संबंध थे।