दरभंगा में भाजपा ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नेहरा गांव में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी और भाजपा प्रदेश अध
.
सम्मेलन का मकसद कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करना है। इस दौरान डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सनातनियों से 2024 में गलती हो गई। उन्हें लगा था कि 400 पार हो गया, लेकिन अब 2029 में यह गलती नहीं दोहरानी है। 2029 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से जिताकर फिर से सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार के चक्कर में नहीं पड़ना है।
उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने गांव-गांव से लालटेन हटाकर बिजली पहुंचाई है। अब गांवों में लोग बिजली खोजते हैं, लालटेन की जरूरत नहीं रही। भारत एकमात्र देश है जहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करता है।
पाकिस्तान में आज 400 रुपए किलो आटा बिक रहा है। पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के लोग भूखे मर रहे हैं। वहीं भारत में कोरोना महामारी के समय से अब तक हर व्यक्ति को 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है।
भाजपा मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा
उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा। भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, हमारे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। भाजपा से जुड़ने का मतलब है देश की सुरक्षा से जुड़ना।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 70 साल शासन करने के बाद भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहरा सके। इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद धारा 370 हटाई गई। अब कश्मीर में पत्थर फेंकने वाले हाथों में कलम लेकर आगे बढ़ रहे हैं।