Homeउत्तर प्रदेशभारत का पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक: लखनऊ में लोगों ने मनाया...

भारत का पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक: लखनऊ में लोगों ने मनाया जश्न, सेना को किया सलाम – Lucknow News


लखनऊ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लखनऊ में खुशी का माहौल है। सेना ने पहलगाम में 26 हिंदुओं की हत्या का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया।

गोमतीनगर के विवेक खंड-3 में नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। लोगों ने सेना की इस कार्रवाई का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।

यह कार्रवाई शहीदों के परिवारों को राहत देगी

ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई शहीदों के परिवारों को राहत देगी। विवेक खंड-3 के निवासी राज कुमार हर्ष ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों का जवाब मिलना जरूरी था।

कार्यक्रम में रूप कुमार शर्मा, राज कुमार हर्ष, रेखा शर्मा, एस.के. सक्सेना, आर.एस भटनागर, पी.एस उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, सुब्रमण्यम, रजनीश कुमार और प्रथम यादव समेत कई नागरिक मौजूद थे। सभी ने सेना की इस कार्रवाई का समर्थन किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version