अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जौनपुर में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई।
जौनपुर में कांग्रेस पार्टी ने एक नई पहल की घोषणा की है। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जौनपुर में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ता बैठक में दी।
इस यात्रा में जिले के छात्र, नौजवान, किसान और आम नागरिकों को जोड़ने की योजना है। नदीम जावेद ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की उदासीनता और जिला अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये से जनता में असंतोष है। जनहित के मुद्दों को लेकर एक बड़े जनांदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
जौनपुर में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक हुई।
अराजकता का माहौल उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, डकैती और महिलाओं के साथ उत्पीड़न जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। जौनपुर भी इन अपराधों से अछूता नहीं है।
कार्यकर्ताओं को दिलाई गई सदस्यता प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बैठक में आम आदमी पार्टी से आए एक दर्जन से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। नेताओं का मानना है कि आने वाले समय में कांग्रेस जिले, राज्य और देश में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगी।