Homeछत्तीसगढभिलाई के दर्शित NEET में रहे स्टेट टॉपर: छत्तीसगढ़ के 22...

भिलाई के दर्शित NEET में रहे स्टेट टॉपर: छत्तीसगढ़ के 22 हजार से अधिक कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया, AIR 100 में कोई नहीं – Chhattisgarh News


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। 20.08 लाख स्टूडेंट्स इस एक्जाम में अपीयर हुए थे। इनमें से 12.36 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें तो इस बार 45 हजार 226 स्टूडेंट्स ने एक्जाम के लिए रजि

.

इनमें से 43 हजार 718 एक्जाम में अपीयर हुए। जिनमें 22 हजार 261 स्टूडेंट्स ने एक्जाम क्लियर कर लिया। यानी 50.91 परीक्षार्थी क्वालिफाई हुए हैं( हालांकि इनमें से कोई भी स्टूडेंट AIR 100 की लिस्ट में शामिल नहीं है। प्रदेश में भिलाई के दर्शित जैन ने टॉप किया है।

रोज चार घंटे पढ़ाई से मिली सक्सेस

दर्शित ने NEET में 524 रैंक हासिल किया है। देशभर की बात करें तो बिहार से सबसे ज्यादा 80 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया है। दर्शित ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनकी सक्सेस का सबसे बड़ा कारण कंसिसटेंसी रही। वो एवरेज रोज चार घंटे पढ़ाई करते थे।

फैमिली फंक्शन से बनाई दूरी, बड़ी बहन ने स्ट्रेस दूर रखा

दर्शित ने बताया कि सोशल मीडिया में वो सिर्फ यूट्यूब ही यूज करते थे। सिर्फ एंटरटेनमेंट पर्पज के लिए। पढ़ाई के मामले में उन्होंने अपने टीचर्स पर ही भरोसा किया। जो वो कहते वहीं फॉलो किया। इसके अलावा फैमिली फंक्शन से दूरी बनाकर रखी। स्ट्रेस होने पर दोस्तों और बड़ी बहन से बात करते थे।

न्यूरो के डॉक्टर बनना चाहते हैं दर्शित

दर्शित के माता-पिता भी डॉक्टर हैं। वो कहते हैं माता-पिता से डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली। फिलहाल उन्होंने कौन सा कॉलेज लेना है ये तय नहीं किया है। लेकिन वो न्यूरो के डॉक्टर बनना चाहते हैं।

अपने माता-पिता और बहन के साथ हर्षित।

दर्शित के टीचर बोले – वो होनहार लड़का, बातें मानता था

हमने दर्शित को पढ़ाने वाले उनके टीचर विनय सिंह ने बताया कि लड़का होनहार है। सबसे अच्छी बात ये रही कि उसने हमेशा हमारी गाइडलाइन को फॉलो किया। मेडिकल के क्षेत्र में उसका भविष्य उज्जवल रहेगा। उसके परिवार ने उसका सपोर्ट किया है।

पिछले साल की तुलना में इस साल का रिजल्ट खराब

पिछले साल के मुकाबले इस प्रदेश में 52 स्टूडेंट्स ने कम क्वालिफाई किया है। 2025 में यह घटकर 22,261 पास हुए हैं, जबकि 2024 में 22,313 छात्र क्वालिफाई हुए थे। वहीं बिहार ने दोनों वर्षों में सबसे ज्यादा सफल छात्र दिए – 2024 में 74,716 और 2025 में 80,567। दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में भी क्वालिफाई करने वाले छात्रों की संख्या घटी है।

वहीं दिल्ली में 2024 में 46,811 छात्रों ने सफलता पाई थी, जो 2025 में घटकर 40,331 हो गई। गुजरात में यह आंकड़ा 57,232 से गिरकर 50,040 हो गया। हालांकि अरुणाचल प्रदेश, दमन और गोवा में क्वालिफाई करने वाले छात्रों की संख्या थोड़ी बढ़ी भी है ।

ये हैं ऑल इंडिया टॉप 10 में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स

प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज

छत्तीसगढ़ में 15 मेडिकल कॅालेज हैं। इनमें दस सरकारी और पांच निजी कॉलेज हैं। यहां कुल 2130 एमबीबीएस सीटें हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में छह डेंटल कॉलेज हैं। इसमें 1 शासकीय व 5 निजी कॉलेज हैं। इनमें बीडीएस की 600 सीटें हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version