Homeहरियाणाभिवानी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम: डीएसपी बोले- 206 पंचायत...

भिवानी पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम: डीएसपी बोले- 206 पंचायत व 31 वार्ड प्रतिनिधि होंगे सम्मानित, 5 किलोमीटर मैराथन का होगा आयोजन – Bhiwani News


पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी

भिवानी पुलिस द्वारा 26 जून वीरवार को नशे के विरुद्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक वाई पूरण कुमार शिरकत करेंगे और सुबह 6 बजे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन दौड़ से पहले

.

डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि 26 जून को हर साल की भांति इस बार भी हरियाणा पुलिस के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मैराथन दौड़ में 5 किलोमीटर युवाओं के लिए और 3 किलोमीटर सीनियर सिटीजन के लिए रखी गई है। मैराथन का मकसद हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। पुलिस का लक्ष्य है कि नशे को हरियाणा से खत्म किया जा सके।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी आर्यन चौधरी

206 पंचायतें होंगी सम्मानित उन्होंने कहा की भिवानी पुलिस इसमें अपना पूर्ण योगदान निभा रहा है। भिवानी के सेठ किरोड़ीमल पार्क से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जो भिवानी शहर का चक्कर लगाते हुए वापस सेठ किरोड़ीमल पार्क पर ही समाप्त होगी। मैराथन दौड़ में लोगों के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई है। मैराथन दौड़ के अलावा 206 ग्राम पंचायतों और 31 वार्डों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई में अहम योगदान दिया है और वहां नशे की रोकथाम के लिए कदम उठाए गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version