हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में भिवानी के विभिन्न गांवों की 17 परियोजनाओं के लिए लगभग 52 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की। दादरी जिले की 28 परियोजनाओं के लिए लग
.
जारी की गई राशि के अनुसार भिवानी जिले के धनाना, रामु पुरा बलियाली, गुसकानी, प्रेमनगर, दांगकला, दांगखुर्द, बापोड़ा, दिनोद, कैरु, लक्ष्मणपुरा, लेघा भानान, लाडियावाली, राजपूरा खरकड़ी, सूई, गुजरानी, मित्ताथल आदि गांवों में सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इन गांवों में जल भराव नियंत्रण की परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी
दादरी की 28 परियोजनाओं के लिए करीब 44 करोड़ मंजूर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में दादरी जिले में गांव के दौरे के दौरान इन गांव में परियोजनाओं को लागू करवाने का आश्वासन दिया था। इसलिए गांव ईमलोटा, भागवी, स्वरूपगढ़, सान्तौर, मोरवाला, बिगोवा, नीमली, रावलधी, कमोद, बौन्द कलां, बौन्दखुर्द, छपार, कलियाना, खेड़ी बुरा, बीड़भैरवी, घसौला, कादमा, जयश्री मालकौश, निमड़ी, अखत्यारपूरा, डोटकी पाड़वान, कन्हेरी, लोहरवाडा, समसपुर, कलियाना व दादरी शहर के लिए जल भराव नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं लागू की जाएगी।
महेंद्रगढ़ में 19.12 लाख रुपए मंजूर महेंद्रगढ़ के लिए विभिन्न गांवों की 9 परियोजनाओं के लिए करीब 19 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि सीएम से मंजूर की। इनमें गांव अटेली में कृश्णावली नहर के लिए, गांव सतनाली, गड़ानिया, जाटुवा, बौचैली, मालड़ा, बसई, अकोदा, खेड़ी, खेड़ा, खातोद, बवानिया, मालड़ा, बास, गड़ी, खेडकी, जीरपुर, बौसामपुर राजावास की जलभराव की समस्या का विशेष उल्लेख किया। सिंचाई मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की दादरी के सतगामा, बोंद व बापोड़ा में जल भराव नियंत्रण के कार्य विशेष तौर पर लिए जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष राशि का प्रावधान करते हुए लगभग 50 करोड़ की राशि से 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी। श्रुति चौधरी ने कहा ने इन परियोजनाओं को मई के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।