Homeहरियाणाभिवानी में कल मिलेगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष: 54 भाजपाईयों ने...

भिवानी में कल मिलेगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष: 54 भाजपाईयों ने किए आवेदन, संजय सिंह बोले- पार्टी ने लिए ऐतिहासिक फैसले – Bhiwani News


भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री संजय सिंह

भिवानी जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन मांगे गए। जिले के 54 भाजपाईयों ने अपने नामांकन भरे और जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकी। इस दौरान जिला के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री संजय सिंह

.

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी ने कहा कि 54 आवेदन आए हैं। वहीं सभी आवेदनकर्ताओं ने कहा है कि वे पार्टी के फैसले से सहमत हैं। पार्टी जिसे भी जिलाध्यक्ष बनाएगी, उसके साथ मिलकर काम किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव की चल रही प्रक्रिया के दौरान मौजूद भाजपाई

भाजपा में सभी मिलकर फैसला लेते हैं पूर्व मंत्री संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें बिना किसी भेदभाव व बिना किसी विवाद के हम सब मिलकर कोई भी फैसला ले लेते हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता उस निर्णय पर फूल चढ़ाने का काम करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर नामांकन लिए गए हैं। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसको सभी बखूबी निभाता है।

भाजपा ने लिए ऐतिहासिक फैसले भाजपा की देश व प्रदेश में जब से सरकार आई है, तभी से पार्टी ने ऐतिहासिक फैसले लेने का काम किया है। जन कल्याणकारी नीतियां जब लोगों के पास जाती हैं, तो लोग अच्छा महसूस करते हैं। भाजपा ने सबसे अच्छा काम जो नौकरियों में बंदरबांट होती थी, लेकिन आज मेरिट के आधार पर नौकरी मिलती है। जिससे पूरे प्रदेश में बहुत अच्छा माहौल है। हरियाणा ने पूरे देश में मिसाल पेश करने का काम किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव की चल रही प्रक्रिया के दौरान मौजूद भाजपाई

भाजपा ने प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई पूर्व मंत्री संजय सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों ने हमेशा चाहे मंत्री पुत्र हो, नेता का पुत्र हो, सरपंच का पुत्र हो और चाहे वह फेल हुआ हो, लेकिन उसे नौकरी लगाया जाता था। लेकिन भाजपा ने इस परंपरा को बदला। वहीं गरीब व रेहड़ी लगाने वाले तक के बच्चों को मेरिट के आधार पर नौकरी लगाया है। इसलिए भाजपा ने ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में बनाई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version