Homeहरियाणाभिवानी में बाल सेवा आश्रम में जज का औचक निरीक्षण: सुविधाओं...

भिवानी में बाल सेवा आश्रम में जज का औचक निरीक्षण: सुविधाओं का लिया जायजा; शिक्षा में सुधार संबंधी दिए जरूरी निर्देश – Bhiwani News



बाल सेवा आश्रम में जज का औचक निरीक्षण।

भिवानी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल सेवा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। सीजेएम पवन कुमार और मीता कोहली सीजेएम ने आश्रम में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। सेशन जज ने आश्रम के बच्चों का हाल-चाल जानते हुए आश्रम प्रबंधक को जरूरी दिशा-

.

जज ने आश्रमों का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों को हमारे संविधान में उचित पालन पोषण उनके सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त अधिकार दिए हैं। आश्रम की प्रबंध समिति को बच्चों की पढ़ाई, भोजन, कपड़े अन्य आवश्यक सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक समिति से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा।

उन्होंने आश्रम समिति सदस्यों को शिक्षा के सुधार संबंधी जरूर निर्देश दिए। आश्रम में रह रहे बच्चों को प्रत्येक दिन अलग-अलग डाइट चार्ट बनाकर प्रोटीन युक्त भोजन दिया जाए व बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने भोजनालय व शयन कक्ष की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी संदीप, सीडीसी मेंबर रोशन लाल और बाल सेवा आश्रम का स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version