Homeहरियाणाभिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी ने किया माइनर का निरीक्षण: बोलीं-...

भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी ने किया माइनर का निरीक्षण: बोलीं- सिंचाई व्यवस्था को किया जाए दुरुस्त; ग्रामीणों की समस्याएं सुनी – Bhiwani News


लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्रुति चौधरी।

हरियाणा के भिवानी में आज सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव भुरटाना में आंगनबाड़ी केंद्र व भुरटाना माइनर पर चल रहे सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को कार्य की बेहतरी के लिए आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों

.

सिंचाई मंत्री ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन के लगभग गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सिंचाई विभाग के तहत आने वाली कैनाल, चैनल व सभी डिस्ट्रीब्यूटरी जो जर्जर हालत में है मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

निरीक्षण के लिए पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी।

उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के कार्यकाल में दक्षिण हरियाणा में पीने व सिंचाई के पानी की आपूर्ति के लिए शुरू की गई लिफ्ट इरीगेशन व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि दक्षिण हरियाणा सहित पूरे प्रदेश की नहरों की देखरेख को बेहतर किया जाए तथा नहरों के टेल तक पानी पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाए।

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था को जनस्वास्थ्य विभाग से मिलकर दुरुस्त करवाया जा रहा है तथा हलके के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की मांग अनुसार विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे।

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने झारखंड व महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रश्र के जवाब में कहा कि भाजपा इन राज्यों में भी टोप पर रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी तक हरियाणा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भी तय नहीं कर पाई है। वहीं हरियाणा कांग्रेस का संगठन भी तैयार नहीं है। ऐसे में यह पार्टी कैसे लोगों की आवाज उठा पाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version