भोज खाकर वापस घर लौट रही 45 साल की महिला की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को महिला की बेटी के सामने अंजाम दिया गया है। मौके पर मौजूद बेटी ने गोली चलने और मां की हत्या की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्
.
मृतका अपने मायके, भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा से भोज खाकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी कनपटी और कंधे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला की बेटी प्रीति देवी ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर मैंने शोर मचाया तो आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से मां को गंभीर स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा लेकर पहुंचे। जहां पर प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मां की हत्या की जानकारी देती उनकी बेटी।
मधेपुरा चौसा इलाके की रहने वाली थी महिला
मरने वाली महिला की पहचान मधेपुरा चौसा थाना क्षेत्र के पोरो टोला की रहने वाली 45 साल की पुनीता देवी के रूप में की गई है। उनकी बेटी 22 साल की प्रीति कुमारी ने बताया कि मां और हम ननिहाल से भोज खाकर वापस चौसा के पोरो टोला गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश आए और गोली चला दी। हम मां से 10 कदम आगे चल रहे थे। अंधेरा होने की वजह से हम बदमाशों को नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि मां का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हम अपने ससुराल में रहते हैं। गोली बदमाशों ने क्यों मारी, बदमाश कौन थे, इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता।
इधर, चौसा पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची, परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौसा थाना के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को गोली लगी थी, जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।