Homeझारखंडमंडल मुर्मू के सिर पर 50 लाख का इनाम!: सिद्धो-कान्हू के...

मंडल मुर्मू के सिर पर 50 लाख का इनाम!: सिद्धो-कान्हू के वंशज का सिर काटने पर इनाम का व्हाट्सएप चैट वायरल, चंपाई सोरेन से जताई चिंता – Ranchi News


मंडल मुर्मू के सिर पर 50 लाख का इनाम!

सिद्धो-कान्हू के वंशज और हेमंत सोरेन के प्रस्ताव रहे मंडल मुर्मू की मुश्किलें भाजपा में शामिल होने के बाद बढ़ रही हैं। मंडल मुर्मू को लेकर एक व्हाट्स एप चैट वायरल हो रहा है। चैट में कहा जा रहा है कि मंडल मुर्मू का सिर जो भी काटेगा उसे सिद्धो-कान्हू वै

.

व्हाट्स एप के इस चैट को लेकर सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार चंपाई सोरेन ने चिंता जताई है। उन्होंने इस व्हाट्स एप चैट को अपने एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए मंडल मुर्मू के परिवार को सुरक्षा देने की बात कही है।

यह राजनीति का निम्नतम स्तर

अपने एक्स अकाउंट पर चंपाई सोरेन ने लिखा है कि यह राजनीति का निम्नतम स्तर है। ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस व्हाट्स एप चैट को झारखंड पुलिस, साहिबगंज पुलिस को मेंशन करते हुए लिखा है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।

उन्होंने चुनाव आयोग और साहिबगंज डीसी को भी मेंशन किया है। जहां उन्होंने मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा है।

तीन दिन पहले भाजपा में आए हैं मंडल मुर्मू

बरहेट से जेएमएम उम्मीदवार और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू तीन दिन पहले ही भाजपा ज्वाइन की है। देवघर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के झारखंड प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा, पार्टी के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और 14 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी की मौजूदगी में मंडल मुर्मू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सिद्धू कान्हू के छठे वंशज हैं मंडल

मंडल मुर्मू सिद्धू-कान्हू के छठे वंशज हैं। हालांकि, मंडल मुर्मू सक्रिय रूप से राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। वह भाजपा में आने के बाद चर्चा में आए हैं। मंडल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई की है। सत्र 2013-16 में सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

बता दें कि शहीद के छठे वंशज में चुंडा मुर्मू, लीला मुर्मू, भादो मुर्मू, बेटाशन मुर्मू सहित अन्य हैं। हूल के महानायक सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज में अभी कुल 87 सदस्य हैं। इनमें बच्चे, वयस्क व बुजुर्ग शामिल हैं। परिवार के पास करीब 30 बीघा जमीन है। इसमें खेतीबाड़ी करके ज्यादातर परिवार के सदस्य अपना भरण-पोषण करते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version