मंडीदीप में शुक्रवार रात रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पटरी पार करते समय एक महिला और उसकी पोती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ।
.
मृतक महिला की पहचान मैना बाई के रूप में हुई है, जो उसके हाथ पर गुदे नाम से की गई। उसके साथ 8 से 10 वर्ष की एक बालिका भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि घटना के समय आसपास डीजे का तेज शोर चल रहा था। इसी कारण दोनों को आती हुई ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।
रेलवे ट्रैक पर शवों को हिस्सों को तलाशते पुलिसकर्मी।
घटना की सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को नगर पालिका के शांति वाहन से सिविल अस्पताल के मॉर्चुरी रूम में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक महिला के हाथ पर लिखा था मौना बाई नाम।
दादी-पोती होने का अनुसार
एएसआई मोहन कुमरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक महिला और बच्ची के दादी-पोती होने का अनुमान है। घटना के समय कुछ अन्य लोग भी पटरी पार कर रहे थे। हादसे की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।