Homeराज्य-शहरमंडी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर: सीएम सुक्खू पर साधा निशाना,...

मंडी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर: सीएम सुक्खू पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की झूठी गारंटियों का हरियाणा की जनता ने ठोक कर दिया जबाब – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किया गया स्वागत।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एंव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। पूर्व सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटीयों का हरियाणा की जनता ने अ

.

जयराम ठाकुर ने कहा की प्रदेश के कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को सैलरी मिलने वाली है। यह तभी संभव हो पाया है जब सेंट्रल टैक्स का 1479 करोड रुपए प्रदेश की झोली में आया है। लेकिन उस पर भी मुख्यमंत्री वाहवाही लूट रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को समय पर सैलरी और पेंशन नहीं मिल पा रही है।

सीएम के पद पर गैर जिम्मेदाराना करना शोभनीय नहीं

मुख्यमंत्री को यही समझ नहीं आ रहा की वह कहना क्या चाहते हैं। कभी उनके द्वारा बोला जा रहा है कि प्रदेश संकट में है और कभी कहा जा रहा है कि प्रदेश संकट में नहीं है। मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहकर गैर जिम्मेदाराना करना शोभनीय नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि काम करते-करते गलतियां भी होती हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में मीडिया हमेशा मुखर और स्वतंत्र होकर लिखता है। कांग्रेस सरकार द्वारा मीडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है और एफआईआर पर विचार कर इसे सरकार को वापस लेना चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version