Homeराज्य-शहरमजदूर संघ के अध्यक्ष बने जितेंद्र, रोहित सक्सेना मंत्री: राजगढ़ में...

मजदूर संघ के अध्यक्ष बने जितेंद्र, रोहित सक्सेना मंत्री: राजगढ़ में जिला मंत्री बोले- मजदूरों के हितों की रक्षा करता है संगठन – rajgarh (MP) News


राजगढ़ में भारतीय मजदूर संघ की तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में रविवार दोपहर भारतीय मजदूर संघ की तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। विश्व के सबसे बड़े गैर-राजनीतिक श्रमिक संगठन की इस बैठक में जिला और संभाग स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जितेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष और र

.

जिला मंत्री संजय शेखर शर्मा ने संगठन की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा-

संगठन संगठित और असंगठित दोनों इलाकों के मजदूरों के हितों की रक्षा करता है। संगठन राष्ट्र निर्माण, उद्योग हित और श्रमिक हित को समान महत्व देता है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनर्स महासंघ के जिला संयोजक बापूजी सुमन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। वहीं, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री एडवोकेट संजय शेखर शर्मा विशेष अतिथि रहे। जिला अध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रमिक संगठन की बैठक में जिला और संभाग स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारी-

  • उपाध्यक्ष: अरुण वैष्णव, डॉ. सुनील यादव, रूपेश गुर्जर
  • सह मंत्री: गोविंद कुशवाहा, सलमा खान, ममता भिलाला
  • कार्यालय मंत्री: सुरेश पुष्पद
  • कोषाध्यक्ष: अर्पित शर्मा
  • विधि सलाहकार: श्याम सुंदर वैष्णव

कार्यकारिणी सदस्य में बद्री जायसवाल, राजू सोनी, लक्ष्मण सिंह दांगी, प्रकाश कुशवाहा और हरिओम पाराशर शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियां संभाग प्रभारी मेघा दुबे और विभाग प्रमुख गोपाल शर्मा की अनुशंसा पर की गई हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version