Homeपंजाबमजीठिया को 2022 में हराने वाली MLA बोली: माताओं के बेटे...

मजीठिया को 2022 में हराने वाली MLA बोली: माताओं के बेटे नशे की भेंट चढ़े, ध्यान नहीं आया; अपने की बात से दुखी – Amritsar News


अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में मजीठिया की पत्नी गनीव कौर के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जीवनजोत कौर वही विधायिका हैं, जिन्होंने

.

दरअसल, बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी गनीव कौर ने कहा था कि “हमारे बच्चों ने कुछ नहीं खाया, उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ा, इस घटना का बच्चों पर बुरा असर पड़ा है।”

इस पर जवाब देते हुए जीवनजोत कौर ने लिखा वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने मजीठिया दंपत्ति से पूछते हुए कहा- “जब अपने बच्चे को थोड़ी भी तकलीफ होती है तो मां को कितना दुख होता है, ये सब समझ आता है। लेकिन जब बिक्रम मजीठिया की वजह से लाखों पंजाबी मांओं के बेटे नशे की लत में बर्बाद हो गए, तब क्या आपको दर्द नहीं हुआ? तब क्या बच्चों की हालत की चिंता नहीं हुई? आज जब अपने बच्चों की बात आई तो दर्द हो रहा है, लेकिन जब पूरे पंजाब के बच्चे नशे की आग में झोंक दिए गए थे, तब कहां था यह ममत्व?”

जीवनजोत कौर की तरफ से डाली गई पोस्ट।

मजीठिया पर नशा तस्करों से लिंक का किया दावा

विधायक जीवनजोत कौर ने अपनी वीडियो में बिक्रम मजीठिया के लिंक नशा तस्करों से होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया के जब नशा तस्करों से संबंध थे, तब क्या उन्हें बुरा नहीं लगा। जब लोगों के बच्चों के वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालते हो, क्या तब बुरा नहीं लगता है। जब अपनों की बात आती है तो बुरा लगता है। लेकिन तब उन माताओं का भी सोचना चाहिए था, जिनके बच्चों को नशा लगा दिया।

मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR में क्या….

करोड़ों का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन 2021 में पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच में 540 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन सामने आए। FIR में मजीठिया और उनकी पत्नी गनीव कौर द्वारा अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के पर्याप्त सबूत बताए गए हैं।

मंत्री बनने के बाद संपत्ति बढ़ी 2007 में जब मजीठिया विधायक बने और बाद में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बने, उसी दौरान उनके और उनकी पत्नी के नाम पर संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज हुई। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति अज्ञात और गैरकानूनी स्रोतों से अर्जित की गई। FIR में यह भी कहा गया है कि एकत्र की गई सामग्री से यह साबित होता है कि ये संपत्तियां अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई हैं और ये “अवैध संवर्धन” की श्रेणी में आती हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया और उनकी पत्नी गनीव कौर के नाम पर अचल/चल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई, जिसके लिए आय का कोई वैध स्रोत नहीं बताया गया है।

540 करोड़ के लेन-देन का ऐसे खुलासा हुआ

  • नियंत्रित कंपनियों के बैंक खातों में 161 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जमा है।
  • संदिग्ध विदेशी संस्थाओं के माध्यम से 141 करोड़ रुपए का लेन-देन किया।
  • कंपनी के वित्तीय विवरणों में बिना किसी सूचना और स्पष्टीकरण के 236 करोड़ रुपए की राशि का खुलासा किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version