Homeउत्तर प्रदेशमथुरा में इमरान बोला- 2 साल में 23 गर्लफ्रेंड बनाई: वॉट्सऐप...

मथुरा में इमरान बोला- 2 साल में 23 गर्लफ्रेंड बनाई: वॉट्सऐप स्टेटस पर लड़कियों के साथ वीडियो लगाता, FIR दर्ज कर पुलिस ने पकड़ा – Mathura News


ये आरोपी इमरान है, जो वॉट्सऐप पर लड़कियों के साथ फोटो लगाता। किसी को किस करता तो किसी के साथ पार्टी करता। इन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताता था।

मथुरा में इमरान नाम के युवक पर हिंदू बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगा। इसका खुलासा उसके द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद हुआ। मामला हिंदू संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचा।

.

आरोपी इमरान का वॉट्सऐप स्टेटस सामने आया है। जिसमें लिखा है- कुछ लोगों की उतनी उम्र नहीं है, जितनी मैंने गर्लफ्रेंड बनाई। दो साल में मैंने 23 गर्लफ्रेंड बनाई। वैसे अब तक मुझे 50 बनानी थी। इतना बिगड़ने का कारण बस इतना है कि मेरे फ्रेंड ने कहा था कि तेरी किसी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो ही नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने इमरान नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच में जुट गई है।

इमरान लड़कियों के साथ वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाता, इन लड़कियों को अपनी गर्लफ्रेंड बताता।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट मथुरा शहर कोतवाली इलाके के भरतपुर गेट निवासी इमरान ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो बवाल मच गया। उसने पहले अपने स्टेट्स पर एक वीडियो लगाया, जिसमें उसने कहा जिसे भी दिक्कत है वह घर से न निकले। आज से कुछ महीने पहले हमसे भी किसी ने कहा था कि होली पर मुसलमानों को घर से बाहर न निकले। इसीलिए हम कह रहे हैं कि किसी को कुर्बानी से, खून से दिक्कत है तो वह घर से बाहर न निकले।

वीडियो में इमरान कहता है- तुमने भी तो कहा था, अब हम कह रहे हैं। यही तो भाईचारा होता है। आज के दिन न निकलोगे तो कुछ हो थोड़ी जाएगा। कुर्बानी तो होगी, खून भी शायद नालियों में मिलेगा। इसके बाद उस वीडियो में एक सड़क पर बहता हुआ लाल पानी दिखता है, फिर एक घर में महिला मीट काटती नजर आती है।

ये इमरान का वॉट्सऐप स्टेटस है। जिसमें लिखा- 2 साल में मैंने 23 गर्लफ्रेंड बनाई।

वीडियो में कई लड़कियों के साथ दिख रहा इमरान का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह स्टेट्स पर लिखता है कि कुछ लोगों की इतनी उम्र नहीं जितनी मेरी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। आगे लिखता है 23-23 गर्लफ्रेंड, वह भी मैंने 2 साल में की। इसके बाद वीडियो में वह अलग-अलग लड़कियों के साथ नजर आता है।

एक मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में वह किसी लड़की के साथ होटल में तो किसी के साथ जन्मदिन मनाता दिख रहा है। इसके अलावा वह किसी को घुमाता तो किसी के साथ किस करता दिख रहा है। एक लड़की वीडियो में मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए हुए भी दिख रही है।

हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

हिंदू संगठन के लोगों की शिकायत पर FIR इमरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो हिंदू संगठन से जुड़े लोग हरकत में आ गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन धर्म जागरण संघ सहित अन्य संगठनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने धर्म जागरण संघ के विष्णु चौहान की शिकायत पर इमरान के खिलाफ धारा 296 और 299 में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विष्णु चौहान ने तहरीर में लिखा कि इमरान पुत्र इस्लाम निवासी चक्की के पास मछली मंडी थाना कोतवाली आए दिन धार्मिक भावना आहत करने वाली पोस्ट डालता है। इसके साथ ही हिंदू समाज की बहन बेटियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करता है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावना आहत हो रही हैं। इमरान हिंदू धर्म के खिलाफ षडयंत्र करता रहता है व हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास करता रहता है।

CO सिटी भूषण वर्मा ने बताया- आरोपी इमरान से पूछताछ की जा रही है।

लोग बोले- हिंदू बनकर लड़कियों से मिलता है पुलिस में शिकायत करने पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने बताया- इमरान हिंदू नाम से खुद को परिचित करवाता था। हिंदू लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाता। भरोसा जीतने के बाद वह उनके साथ निजी पलों के वीडियो बनाता और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। CO सिटी भूषण वर्मा ने बताया- आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ अनर्गल टिप्पणी की है। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version