Homeछत्तीसगढमहासमुंद में वन्य जीवों के शिकारी गिरफ्तार: तेंदुए और वनभैंसा का...

महासमुंद में वन्य जीवों के शिकारी गिरफ्तार: तेंदुए और वनभैंसा का करंट से किया था शिकार, दो आरोपी जेल भेजे गए – Mahasamund News


महासमुंद जिले में वन्य जीवों का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले में वन्य जीवों का शिकार करने वाले दो आरोपियों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। खल्लारी माता मंदिर पहाड़ी के नीचे तीन दिन पहले एक तेंदुए और एक वनभैंसा का करंट लगाकर शिकार किया गया था। एक आरोपी अभी फरार है।

.

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल के संरक्षित वन में 21 अप्रैल को यह घटना हुई। शिकारियों ने बिजली के तार का जाल बिछाया। इससे दोनों वन्य प्राणियों की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन रेंजर लोकनाथ ध्रुव के नेतृत्व में टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

आरोपियों के पास से कई सामग्री बरामद

वन विभाग ने खल्लारी निवासी मुकेश रावत (33) और ओंकारबंद निवासी मनोहर यादव (50) को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि इन्होंने इससे पहले एक जंगली सुअर का भी शिकार किया था। आरोपियों के पास से बिजली के तार, जंगली सुअर का पका मांस, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, जानवर का पंख और खरगोश व पक्षी पकड़ने का फंदा बरामद हुआ है।

वन विभाग ने दोनों आरोपियों को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version