Homeउत्तर प्रदेशमहोबा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर गायब: रात में हादसे के...

महोबा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर गायब: रात में हादसे के घायलों का परिजनों ने खुद किया इलाज, वीडियो वायरल – Mahoba News


इरफान पठान | महोबा17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा के कबरई कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। रात में सड़क हादसे में घायल मरीजों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में कोई डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था।

मजबूरी में परिजनों को खुद ही घायलों का इलाज करना पड़ा। उन्होंने घायलों के जख्म साफ किए और पट्टियां बांधीं। घायल मरीज भी एक-दूसरे की मदद करते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह कोई पहली घटना नहीं है। कबरई सीएचसी में रात के समय डॉक्टर अक्सर गैरहाजिर रहते हैं। इससे गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version