Homeबिहारमां गई सब्जी लाने, बेटे ने किया सुसाइड: नीट पास करने...

मां गई सब्जी लाने, बेटे ने किया सुसाइड: नीट पास करने के बाद भी एम्स में नहीं हुआ था एडमिशन, कुछ दिनों से था परेशान – Bhagalpur News


भागलपुर में शनिवार की शाम छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक अंश उर्फ तनिष्क कुमार (18) है। जो घर में अकेला था। मां और चाचा सब्जी लाने बाजार गए थे। वे वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी अंश ने दरवाजा नहीं खोला। मां ने क

.

पड़ोसियों के अनुसार अंश पढ़ाई में अच्छा था और उसने नीट की परीक्षा पास की थी। हालांकि रैंक कम रहने के कारण उसका नामांकन एम्स में नहीं हो सका। 16 नंबर से पिछड़ गया था। इसी कारण वो काफी उदास रहता था। किसी से बात नहीं करता था। उसने खुद को अलग कर लिया था। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर अहमद अली लेन की है।

मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

परिजन मायागंज अस्पताल ले गए

अंश के पिता अमित रंजन रेलकर्मी हैं। जिनकी पोस्टिंग जमालपुर में है। परिजन तुरंत अंश को मायागंज अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर की ओर रवाना हो गए। रात 10 बजे तक लाश घर पर नहीं लाई गई थी।

सूचना के बाद मोजाहिदपुर थाना की पुलिस घर पर पहुंची। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version