Homeराज्य-शहरमां नैना देवी के दरबार पहुंचे सीएम मान: पत्नी सहित हवन...

मां नैना देवी के दरबार पहुंचे सीएम मान: पत्नी सहित हवन यज्ञ में हुए शामिल, राज्य की खुशहाली की अरदास की – Punjab News



पंजाब सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मां नैना देवी के दरबार में पूजा करते हुए।

पंजाब सीएम भगवंत मान आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मां नैना देवी के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ में मौजूद थी। सीएम ने इस दौरान हवन यज्ञ किया। वहीं, मां की पूजा अर्चना की है।

.

सीएम भगवंत मान ने राज्य की खुशहाल के लिए अरदास की। इन दिनों नवरात्रे चल रहे हैं। इससे पहले सीएम की पत्नी लुधियाना के एक मंदिर में हवन यज्ञ में शामिल हुई थी।

सुरक्षा व्यवस्था के थे उचित इंतजाम

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंदिर पहुंचने के दौरान आम श्रद्धालुओं को भी कोई परेशानी ना आए और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे इसके लिए प्रशासन द्वारा ख़ास ख्याल रखा गया। आज सतवीं है। इस दौरान शत्रु और विरोधियों को काबू करने के लिए उपासना शुभ रहती है। इनकी उपासना से भय, दुर्घटना व रोगों को नाश होता है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version