Homeमध्य प्रदेशमां-बेटी पर गोली चलाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार: पुराना विवाद...

मां-बेटी पर गोली चलाने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार: पुराना विवाद के चलते किया हमला; मास्टरमाइंड पहले पकड़ाया – Satna News



आरोपी उमर खान (22) और अमन उर्फ मंटू (25) को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सतना में मां-बेटी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उमर खान (22) और अमन उर्फ मंटू (25) को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

.

14 जून की रात करीब 8 बजे कोलगवां थाना क्षेत्र के लखन चौक-टिकुरिया टोला में मुमताज बानो और उनकी बेटी शहनाज बानो पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर का कट्टा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने छोटे भाई से गोली चलवाई थी इस मामले का मास्टरमाइंड भइया उर्फ मकबूल खान एक दिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। मकबूल ने घटना की सुबह मां-बेटी को हथियार दिखाकर धमकाया था। इसके बाद उसने अपने छोटे भाई से उन पर गोली चलवाई थी।

पुराने विवाद के कारण किया हमला पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। यह हमला एक पुराने विवाद के कारण किया गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version