जानकारी देते हुए राम सिंह जिला परधान उगराहा और जगसीर सिंह।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसान नेताओं पर लगाए गए व्यवसायिक हितों के आरोपों के बाद भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने प्रतिक्रिया दी है। यूनियन ने मुख्यमंत्री की चुनौती स्वीकार कर ली है।
.
भारतीय किसान यूनियन उगराहा के जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा और जगसीर सिंह ने कहा कि वे जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से डिबेट के लिए समय और स्थान तय करने को कहा है। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मान सत्ता संभालने से पहले एमएसपी दिलाने की बात करते थे। अब सरकार किसानों के अधिकार देने से भाग रही है।
किसी भी एजेंसी से जांच करवाने की मांग
यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी सभी लीडरशिप जांच के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री किसी भी एजेंसी से जांच करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान केवल अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं। सरकारें अपने वादे पूरे नहीं करतीं। नेताओं ने यह भी बताया कि किसानों को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाता।